रामपुर में दशहरे पर शनिवार को शहर में कोसी मंदिर रोड, आदर्श कालोनी और ज्वाला नगर की रामलीलाओं में शनिवार को राम-रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। युद्ध के दौरान श्री राम ने अग्निबाण चलाकर रावण का वध किया। रावण दहन के साथ ही रामलीला मैदानों में जय श्री राम के जयकारों की गूंज दूर तक सुनाई दी। इस दौरान तीनों स्थानों पर हजारों लोग राम रावण के युद्ध बाद हुए रावण दहन के साक्षी बने। यहां लगाए गए मेलों में लोगों ने खूब आनंद लिया।