मसवासी में गणपति प्रतिमा विसर्जन करने आए चार किशोर कोसी नदी में डूब गए। स्थानीय तैराक ने एक को बचा लिया, जबकि तीन युवक तेज बहाव के कारण हाथ नहीं आ सके। शनिवार को उत्तराखंड काशीपुर के कचनाल गाजी गढ्ढा कालोनी वार्ड 40 के लोग गणपति प्रतिमा को विसर्जन करने आए थे। इस दौरान नागेश( 22), दक्ष (17), विकास (17) व हिमांशु (17) नदी में नहाने के लिए कूद गए थे। हादसे के बाद पुलिस माैके पर पहुंची।