रामपुर जिले में हो रही लगातार बारिश व तेज हवा के कारण रामपुर -बाजपुर राजमार्ग पर नरपत नगर के पास भारी भरकम पेड़ गिर गया। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है।फाल्ट आने से दो सौ से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।