बिलासपुर से सटी कार्तिक नगर कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात बिजली की लाइन टूट कर हाईटेंशन लाइन पर गिर ग ई। इसकी वजह से कॉलोनी के करीब 40 घरों में बिजली का करंट दौड़ गया। कॉलोनी के घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और करंट बंद कराया।