रामपुर का माैसम बेहद सर्द है। इस बीच अगर कोई घर से निकलकर कलक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन या अन्य किसी दफ्तर तक पहुंच रहा है तो जाहिर है कि वह सर्दी के साथ-साथ समस्याओं से भी सताया हुआ है। जिला मुख्यालय पर फरियादी ठीकठाक तादाद में पहुंच रहे हैं। सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने वालों में से ज्यादातर ने बताया कि कहीं सुनवाई न होने से आफिस-दर-आफिस भटक रहे हैं। समधान हो नहीं रहा, जिला मुख्यालय आने पर भी सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन साथ लेकर लौट रहे हैं।