रामपुर में गणेश चतुर्थी के मौके पर चल रहे आयोजनों में गणपत्ति बप्पा के जयकारों की धूम रही।भजन कीर्तन के माध्यम से पंडालों में भगवान गणेश के जयकारों की गूंज सुनाई दी। जिससे माहौल श्रद्धा व उल्लास से भर गया है। मराठा संगठन गणेश मराठा मंडल की ओर से मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।