शाहबाद में19 साल पहले सत्यम का नाम समीर रखकर कराए गए धर्मांतरण के प्रकरण में आरोपी राशिद को मुठभेड़ के दाैरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। जिला हापुड़ के थाना पिलखुआ के मोहल्ला साकेत निवासी रामानंद की पत्नी मंजू की तहरीर के आधार पर धर्मांतरण कराने का केस दर्ज करवाया गया था।