आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है, जहां मुकाबला भी दिलचस्प होता जा रहा हैं। राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने जनपद में डेरा डालना शुरु कर दिया हैं। लोकसभा उपचुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहा है, उतने ही जोर शोर से प्रचार प्रसार में प्रत्याशी जी जान से लगे हुए हैं।