फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेंदुए की आशंका से गांव में दहशत, वनकर्मियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

गाजियापुर गांव में समोधा सुदौली सम्पर्क मार्ग के किनारे गुरुवार सुबह एक महिला ने तेंदुए को देखा । तेंदुआ दिखने की सूचना से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने की सूचना वन विभाग को दी । तो मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जोरावर खेड़ा मजरे गूढ़ा की रहने वाली फूलमती पत्नी बुधई समोधा सुदौली संपर्क मार्ग से होते हुए पैदल सब्जी गांव अपने किसी रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। बछरावां मौरावां हाईवे से तकरीबन दो सौ मीटर दूर इस संपर्क मार्ग पर उसे सड़क किनारे एक तेंदुआ खड़ा हुआ दिखाई दिया। तेंदुआ दिखते ही वह चीखपुकार करती हुई पीछे की ओर भागी। चीख पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे अन्य ग्रामीण भी रुक गए । मौके पर पहुंच कर जब ग्रामीणों ने देखा तो तेंदुआ गायब हो चुका था पर तेंदुआ दिखने से लोगो मे दहशत फैल गई। गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों की टीम पहुंचने पर ग्रामीण भी लाठी डंडे लेकर वन कर्मियों के साथ चल पड़े। मौके पर पहुंचकर वन कर्मियों ने पगचिन्हों की तलाश की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें