फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सराफा की पांच दुकानों से 10 लाख कीमत के जेवरात चोरी, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर उठा ले गए चोर

अमावां (रायबरेली)। रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित तकिया चौराहा पर सोमवार रात चोरों ने सराफा की पांच दुकानों से करीब 10 लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। यहां तक सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर तक चोर उठा ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी से व्यापारियों आक्रोश व्याप्त हो गया। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए चोर कैद हो गए। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की रात्रिगश्त की कलई खोल दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। तकिया चौराहा पर पांच सराफा की दुकानें हैं। देर शाम दुकानें बंद करके व्यापारी घरों को चले गए थे। देर रात चोरों ने बलराम ज्वेलर्स, अनीता ज्वेलर्स, शुभम ज्वेलर्स, प्रिया ज्वेलर्स और पंकज ज्वेलर्स का शटर काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने करीब दो किलो की चांदी के अलावा सोने के जेवरात लेकर भाग निकले। पीड़ित सराफा दुकानदारों के मुताबिक करीब 10 लाख कीमत के जेवरात चोरी गए हैं। चोर दुकानों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे व उसकी डीवीआर चोरी कर ले गए। सुबह करीब आठ बजे व्यवसायी दुकान पर पहुंचे तो काटे गए शटर देखे तो दंग रह गए। व्यापारियों का मौके पर मजमा जुट गया। सभी ने स्थानीय पुलिस की रात्रिगश्त पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कई चोर चोरी करते हुए दिखे। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें