फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में नगर में गाजे बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

कस्बे के सराफा मंडी स्थित बाबा भैरवनाथ मंदिर से बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा। यात्रा शुरू होने से पहले आचार्यों ने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कराई। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर भगवान का स्वागत किया। इसके बाद भगवान का रथ गाजे बाजे के साथ मंदिर से रवाना हुआ। रथयात्रा सराफा मंडी, सब्जी मंडी, मेन रोड, गल्ला मंडी, तिकोना पार्क, गांधी चौराहा और बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। वहां विश्राम के बाद यात्रा नगर भ्रमण करते हुए फिर बाबा भैरवनाथ मंदिर पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ। श्रद्धालु सोनी तिवारी ने बताया कि नगर में भगवान जगन्नाथ की पूजा की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। उनके परिवार ने पुरी से भगवान का विग्रह लाकर स्थापना कराई थी। तभी से हर वर्ष परंपरागत रूप से रथयात्रा निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की पूजा से सुख, शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति का विश्वास जुड़ा है। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्तिमय भजनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। महिलाओं और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया। समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें