रायबरेली के नसीराबाद के चंदाबाहीपुर गांव में घर के भीतर घुसे बदमाशों ने महिला को चारपाई से बांध दिया। इसके साथ सामान लूटकर भाग गए। महिला के हाथ पैर चारपाई से बांधे गए थे। क्षेत्र में चार दिन के भीतर यह दूसरी घटना है, जब महिला को चारपाई से बांधकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया।