फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों की उड़ी धज्जियां, तेज आवाज में डीजे... युवक-युवतियों ने साथ में जमकर किया डांस

रायबरेली में नव वर्ष पर रिफार्म क्लब में बृहस्पतिवार को सारे नियम तार तार हो गए। प्रशासन से आयोजन की अनुमति जिन शर्तों पर ली गई थी, उसे हवा में आयोजकों ने उड़ा दिया। हाल यह यह रहा कि लाउडस्पीकर न बजाने की अनुमति के बाद भी डीजे नाइट का कार्यक्रम हुआ। खास बात यह है कि अनुमति पत्र में नशे से आजादी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात लिखी गई थी। वहीं रात में इससे इतर डीजे नाइट हुआ, जिसमें डीजे फ्लोर पर युवा झूमते नजर आए। महिला सुरक्षा को धता बता दिया गया और युवाकों के साथ युवातियों ने डांस किया। कार्यक्रम के नाम पर मनमानी एंट्री फीस वसूली गई। कार्यक्रम में खुलेआम सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गईं। वहीं पुलिस भी इससे अनजान बनी रही। पूरी रात डीजे की तेज आवाज में ने साल का जश्न मनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें