फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साइट बंद होने से नहीं हो पा रही फॉर्मर रजिस्ट्री, रायबरेली में किसान परेशान

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 03:56 PM IST

रायबरेली के शिवगढ़ में किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है फार्मर रजिस्ट्री। साइट न चलने से किसान परेशान हैं। पहाड़पुर गांव के किसान उमाकांत अवस्थी,कुम्हरावां गांव से किसान रमेश मौर्या, देहली गांव से जमुनाकांत दीक्षित,देहली गांव से बालकुमार चौरसिया,देहली गांव से प्रांजुल अवस्थी, ढेकवा से रहमान अली,पूरे पांडे गांव से अरुण अवस्थी आदि ने बताया कि सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए जोर दे रखा है। शिवगढ़ कस्बा स्थित कृषि रक्षा ईकाई व लेखपाल के पास तथा सहज जनसेवा केंद्रों पर जाने के बाद साइड बंद होने से प्रतिदिन किसान बैरंग वापस लौट जाते हैं।ऐसे में किसान फार्मर रजिस्ट्री का कार्य नहीं करवा पा रहे हैं।सरकारी निर्देश दिए गए हैं कि फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसान विवरण तैयार कर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में संकलित किया जाएगा।इसके लिए किसानों की उपलब्ध भूमि का सत्यापन आधार सीडिंग,किसानों की ई-केवाईसी की जाएगी।किसान की सहमति प्राप्त की जाएगी।इसके लिए किसान वेब पोर्टल व मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है। लेखपाल लैंड वेरिफिकेशन क लिए ई सिगनेचर पर डालते हैं तो कार्य रुक जाता है।बहुत से किसानों के आधार व खतौनी में नाम मिसमैच होते है।किसानों के मोबाइल नंबर गलत होने से आधार कार्ड की ओटीपी नहीं आती है।ऐसे में किसान से लेकर तहसील के कर्मचारी अधिकारी भी परेशान है।पोर्टल भी लोड अधिक होने से ना चलने के कारण किसान अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं। सभी किसानों ने जिलाधिकारी रायबरेली व मुख्यमंत्री से व्यवस्था ठीक कराये जाने की मांग की है।कृषि उप निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि दो पोर्टल कॉमन सर्विस सेंटर ऐप व सहायक सर्विस ऐप।सहायक सर्विस ऐप का मेंटिनेंस चल रहा हैं।सुबह शाम तो कुछ चलता है लेकिन दिन में साइट धीरे चलती है।1 मिनट में 1500 किसानों का रजिस्ट्रेशन होना है।जिसको बढ़ाकर प्रति मिनट 10 हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन हो इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।विभागीय ऐप का मेंटिनेंस कार्य चल रहा है। दो जनवरी तक ठीक होना था अभी नहीं हो पाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें