रायबरेली में महाकुंभ को लेकर प्रदेश सरकार एक्शन मोड़ पर है। श्रद्धालुओं को मुसीबतों का सामना न करना पड़े इसलिए यातायात से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को माकूल किया जा रहा है। ऐसे में तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस टीम निगरानी करने के साथ चालान काटेगी। वहीं महाकुंभ के दौरान हाइवे पर पुलिस की तैनाती रहेगी, इसे लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एसपी ने एक चार पहिया वाहन और चार दो पहिया वाहनों( इंटरसेप्टर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कुंभ मेला के दौरान एक चारपहिया वाहन और चार दोपहिया वाहनों को लखनऊ प्रयागराज हाईवे में तैनात किया जाएगा इन सभी वाहनों में स्पीड रडार मीटर लगा हुआ है। जो भी वाहन ओवर स्पीड में निकलेंगे उनको चिन्हित कर उनका ऑनलाइन चालान किया जाएगा। इन वाहनों को बछरावां से लेकर ऊंचाहार बॉर्डर तक थोड़ी-थोड़ी दूरी पर हाईवे में तैनात किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया स्पीड राडार लगे होने की वजह से वाहन चालकों को डर रहेगा जिससे और स्पीडिंग पर रोक लग सकेगी और स्पीड में चलने वाले वाहनों का तत्काल ऑनलाइन चालान किया जाएगा।