फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली:खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत

मधुवेंद्र सचान Updated Sat, 11 Jul 2026 08:41 PM IST

खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत सिलिंडर लेकर घर जाते वक्त हाईवे पर सवैया हसन गांव के पास हादसा घटना से थम नहीं रहे परिजनों के आंसू, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया ऊंचाहार (रायबरेली): लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सवैया हसन गांव के निकट शनिवार को बेकाबू बाइक खड़ी पिकअप से टकरा गई। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पिटना मच गया। चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग निकला। पिता-पुत्र हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। रामचंद्रपुर गांव निवासी सतीश नाई (25) गांव के पास सड़क पर सैलून की दुकान चलाते थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से अपने पिता दिलीप (48) को लेकर कंदरावां गांव स्थित गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने गए थे। बताते हैं कि शाम को गैस सिलिंडर लेने के बाद पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर सवैया हसन गांव के पास पहले से बाइक अनियंत्रित होकर पहले खड़ी पिकअप में टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दिलीप की पत्नी ने जब पति व बेटे की मौत की खबर सुनी तो बेहोश हो गई। होश आया तो दहाड़े रोने लगी। उनका करुण क्रंदन सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। घटना से गांव के लोग भी दुखी हैं। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि सवैया हसन गांव के पास चालक पिकअप खड़ी कर दुकान से कोई सामान की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान बाइक पिकअप में टकरा गई और पिता-पुत्र की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें