रायबरेली: संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने नहर कॉलोनी में एक दिवसीय संकल्प सभा आयोजित की। इस दौरान 22 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन बहाल करना और टीईटी की बाध्यता समाप्त करना शामिल है। संविदा और आउटसोर्सिंग पर नियुक्ति बंद करने की भी मांग की गई है। विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियां समाप्त करने की मांग भी प्रमुख है। सभा प्रांतीय आह्वान पर अध्यक्ष रामानंद सोनकर की अध्यक्षता में हुई। समिति के मंत्री उमेश कुमार ने सभा का संचालन किया। इस मौके पर सैय्यद हसन हसनी, रामसूरत, ओम प्रकाश दीक्षित, वीरेंद्र सोनकर सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।