फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली: सर्दी बढ़ने से हृदय और सांस के मरीज बढ़े, अस्पतालों में इंतजाम नाकाफी

ishwar ashish Updated Mon, 02 Dec 2024 03:15 PM IST

रायबरेली जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर सांस व हृदयरोगियों की संख्या अधिक रही। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ के तौर पर एक ही चिकित्सक है जिसके चलते गंभीर हालत के मरीजों को एम्स और लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। सर्दी बढ़ने के साथ हृदय और सांस रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। बुजुर्गों को इन रोगों ने शिकार बनाना शुरू कर दिया है। पिछले पांच दिन में सांस में दिक्कत होने से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. सलीम हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक होने से इलाज में भी दिक्कत आ रही है। विशेष तौर पर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिला अस्पताल में केवल प्राथमिक स्तर के हृदय रोगियों का इलाज हो रहा है। गंभीर अवस्था वाले मरीज एम्स और लखनऊ रेफर किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें