फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में स्टॉक में 12 हजार सिलिंडर, फिर भी एजेंसियों में भीड़

Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 06:17 PM IST

रायबरेली में रसोई गैस को लेकर मारामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुकिंग और ईकेवाईसी न हो पाने के कारण लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को स्टॉक में 12 हजार सिलिंडर होने के बाद भी एजेंसियों में लोगों को लाइन लगानी पड़ी। बुकिंग कराने के बाद भी मोबाइल पर मैसेज नहीं आ रहा है। सर्वर खराब होने के कारण ईकेवाईसी भी नहीं हो पा रही है। बिना ईकेवाईसी और बुकिंग के रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक की एजेंसियों में लोग बुकिंग और ईकेवाईसी के लिए लाइनों में खडे़ होकर परेशान हुए। तमाम लोग तो खाली हाथ लौट भी गए। डीएसओ उबैदुर्रहमान का कहना है कि जिले में सुबह 20456 सिलिंडर रसोई गैस रही। इसमें 7766 सिलिंडरों का वितरण करने के बाद स्टॉक में 12690 सिलिंडर बचे हैं। जिले में गैस की कमी नहीं है। ईकेवाईसी व बुकिंग के लिए लोग एजेंसियों में एकत्र हो रहे हैं। बिना ईकेवाईसी के गैस की बुकिंग नहीं हो सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें