फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में छप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला, डेढ़ लाख का नुकसान

यूपी के रायबरेली में शनिवार दोपहर किसान के छप्पर में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जल गया। साथ ही 12 मुर्गियां भी जल गईं। घटना में डेढ़ लाख का नुकसान होने की आशंका है। जोगमगदीपुर मजरे साधुकुआं गांव निवासी रामसजीवन पुत्र मंगल छप्पर डालकर गुजर-बसर कर रहे थे। शनिवार दोपहर में अचानक उनके छप्पर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर करीब 20 हजार रुपये की नकद नष्ट हो गई। गेहूं, धान, कपड़े और जरूरी कागजात भी जलकर खाक हो गए। इस घटना में 12 मुर्गियां भी झुलसकर मर गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित रामसजीवन के अनुसार, आग लगने से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने नुकसान का आकलन कराने के लिए लेखपाल को भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें