फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सर्द हवा व कोहरे के साथ गलन ने किया बेहाल

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Dec 2025 12:01 PM IST

रायबरेली में सर्द हवा और धुंध के साथ गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया है। 24 घंटे के अंतराल में तीन डिग्री तापमान लुढ़कने से बुधवार को बहुत ठंडी रही। सुबह से ही लोग सर्दी से परेशान रहे। हाथ पैरों में सर्दी हवा सुई जैसी चुभन देती रही। लोगों को सुन्न पड़े हाथों में गर्मी लाने के लिए अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना पड़ा। मवेशी भी सर्दी की मार से परेशान रहे। ये भी अलाव की तपिश ढूंढते रहे, लेकिन शहर का हाल यह है कि मुख्य स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। अलाव की स्थिति कमोबेश पूरे जिले में एक जैसी है। कहीं पर भी अलाव सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जल रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें