सीएम योगी आदित्यनाथ रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने जिले को 879 करोड़ की परियोजनाओं सौगात दी। इसमें करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर उन्होंने डीबीटी के माध्यम से 19 करोड रुपये विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में भेजें। विभिन्न योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और चेक दिया।