फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में मौसम में बदलाव से फसल खराब होने की आशंका से किसान परेशान

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 01:30 PM IST

रायबरेली में मौसम का मिजाज रविवार को एक बार फिर बदल गया। विक्षोभ का असर होने से बारिश हो रही है और ठंड बढ़ गई है। इससे आलू व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश और ठंड के कारण दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से सर्द हवा चलने से लोग घरों में दुबके रहे। बारिश से सबसे अधिक सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। आलू की फसल भी प्रभावित हुई है। क्षेत्र के हलोर, पुरासी, अलीपुर, कुशलगंज, कोटवा मोहम्मदाबाद, कक्केपुर, जमुरावां, मझिगवां, बारीगोहन्ना सहित आसपास के सभी गांवों की आलू व सरसों की फसल को रुक रुक कर हो रही बारिश नुकसान पहुंचा रही है। कृषि विभाग के मुताबिक बारिश से आलू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। आलू में झुलसा और सरसों में माहू रोग लग सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें