फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मुहर्रम के जुलूस में गूंजी या हुसैन की सदायें

रायबरेली में 10वीं मोहर्रम पर शिया धर्म के लोगों ने सीनाज़नी और जंजीर का मातम करते हुए ताजिया कर्बला में दफन किया। कस्बे में लोगो ने कर्बला के बहत्तर शहीदो की याद में दसवीं मोहर्रम का पहला जुलूस सुबह नौ बजे इमामबाड़ा चौपार व दूसरा रौजा इमामबाड़ा से तथा तीसरा दोपहर एक बजे चौपार इमामबाड़े से बड़े ही ग़मगीन माहौल में अलम और ज़ुल्जना के साथ अपने क़दीमी रास्तों से होते हुए अली शहीद पहुंचा। कस्बा के हाशिम कुंआ के पास तीनों जूलूसो के अजादारों ने इमाम हुसैन और उनके साथियों को याद करके नौहाख्वानी और सीना ज़नी की।जुलूस में मौलाना रहबर अशकरी ने हर एक को रो रो के रुलाता है मुहर्रम, आशूर का दिन याद दिलाता है मुहर्रम। जैनब तुम्हारे लाडले खूं में नहायेंगे, ये लाल हमसे पहले ही जन्नत में जायेंगे। नौहे सुनकर लोगों की आंखों से आंसू निकल आए। इससे माहौल गमगीन हो गया। नौहे के बाद अजादारों ने या अली मौला, हैदर मौला की सदाये बुलंद की। कर्बला के शहीदो की याद में बड़ो के साथ साथ बच्चो ने भी जंजीर का मातम किया। जंजीरज़नी के बाद जुलूस अपने निर्धारित रास्ते से होते हुए वार्ड नंबर छह मुहल्ला नाका में स्थित कर्बला अली शहीद में अजादारों ने ताजिया दफन किया। जुलूस में सभी धर्मों को लोगों ने शामिल होकर इमाम हुसैन को नजराना ए अकीदत पेश की । नगर पंचायत की ओर से ताजिया के सभी रास्तों में विशेष सफाई व चूने का छिड़काव कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने पुलिस बल के साथ संभाला। इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद अली, जीशान नकवी,फरहत हुसैन, मोहम्मद नासिर,रिजवान नकवी,मोहतरम नकवी, अख्तर हुसैन, हाशिम, कासिम नकवी आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें