फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में लालगंज के ज्यादातर आधार केंद्र बंद, परेशानी से जूझ रहे लोग

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 07:59 PM IST

रायबरेली में लालगंज के डाकघर परिसर स्थित बीएसएनएल के आधार संशोधन केंद्र पर दो महीने से ताला लटका रहा है। केंद्र बंद होने से लोगों को आधार कार्ड में संशोधन या नया आधार बनवाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नगर की एसबीआई, यूनियन बैंक और अन्य बैंक शाखाओं में पहले आधार केंद्र संचालित होते थे। लेकिन, वर्तमान में वह सभी केंद्र बंद हैं। इससे नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंद आधार केंद्रों को फिर से शुरू कराने की मांग की है। साथ ही नगर में नए केंद्र भी खुलवाने की मांग की। ताकि, एक जगह भीड़ ना एकत्र हो। फिलहाल कस्बा के डाकघर में ही एकमात्र आधार संशोधन केंद्र संचालित है। यहां रोजाना लगभग 70 से 80 आधार कार्ड में सुधार किए जाते हैं। लेकिन, केंद्र पर रोज 100 से 200 लोग आते हैं। इससे भीड़ बढ़ जाती है। सभी को समय पर सेवा नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि आधार कार्ड अब हर सरकारी और निजी काम में जरूरी हो गया है। स्कूल, बैंक, पेंशन, राशन, मोबाइल सिम समेत सभी कार्यों में इसकी आवश्यकता होती है। ऐसे में आधार से जुड़ी सुविधाएं हर व्यक्ति तक आसानी से पहुंचनी चाहिए। डाकघर के पोस्टमास्टर एसके वाजपेयी ने बताया कि रोजाना करीब 80 टोकन बांटे जाते हैं। प्रतिदिन 70 से 80 लोगों के आधार में संशोधन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पहले की तरह अन्य केंद्र फिर से शुरू कर दिए जाएं तो लोगों को राहत मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें