यूपी के रायबरेली में किशोर से ई-रिक्शा लेकर आरोपी फरार हो गए। किशोर को थोड़ी देर उसी के ई-रिक्शा में घुमाने के बाद फतेहपुर में छोड़ दिया। किशोर के वापस नहीं आने पर परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। मामला खीरों थाना क्षेत्र के खीरों कस्बा का है। मंगलवार की सुबह जब जानकारी हुई तो परिजन उसे फतेहपुर से लेकर आए। शिवपाल सिंह खेड़ा मजरे सगुनी निवासी प्रियांशु 14 वर्ष कस्बा के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र है। सोमवार को विद्यालय में छुट्टी होने के कारण घर में था। सुबह करीब 8 बजे प्रियांशु के पिता गोबर्धन यादव व मां विमला गांव में भूसा लेने चले गए। घर में किसी के न होने के कारण प्रियांशु घर के दरवाजे खड़े ई-रिक्शा की चाबी निकालकर खीरो घूमने चला आया। इसी दौरान खीरो कस्बा में दो युवक उसे अकोहरी उन्नाव से टायर लाने की बात कहकर बुला ले गए। प्रियांशु का कहना है कि वह मुझे पाहो होते हुए एक जंगल में ले गए। इसके बाद वह ई रिक्शा खुद चलाकर गंगा नदी पार ले गए । इस दौरान मैंने उनसे वापस चलने को कहा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान ई रिक्शा की बैटरी खत्म होने पर पहले एक गांव व बाद में एक अस्पताल में चार्ज कर फतेहपुर ले गए । वहीं रात में जब वह सो गया तो ई रिक्शा लेकर फरार हो गए।