फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- मौत का सबब बने डंपरों पर लगे रोक

रायबरेली में रविवार को ग्रामीणों ने भारी वाहनों के आवागमन को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डंपरों को रोका गया। असल में डंपरों की तेज रफ्तार ने हादसों का ग्राफ बढ़ा दिया है। हर दिन हादसे होते हैं और लोग इसका शिकार हो रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर डंपरों की रफ्तार पर कोई ब्रेक नहीं लगाया जा रहा है। भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर से एम्स लिंक मार्ग शहर का सबसे बड़ा हादसों का केंद्र बन गया है। एक तरफ ओवरब्रिज कि निर्माण हो रहा है तो दूसरी ओर डंपर तेज रफ्तार में गुजर रहे हैं। इस कारण जाम की समस्या के साथ हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने समस्या के निस्तारण को लेकर कई बार आवाज उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें