सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने जिले को अरबों की सौगात दी। इसमें करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। कहा कि कांग्रेस भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है।