फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में गंगा में उफान, चेतावनी बिंदु से 9 सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर

रायबरेली में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते डलमऊ में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 9 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। जिससे गंगा के खतरे के निशान को पार कर जाने की आशंका है। गंगा में उफान आने से क्षेत्रीय प्रशासन हरकत में आ गया तो वहीं डलमऊ के कटरी क्षेत्र के गांवों में लोग बाढ़ की आशंका से डरे हुए हैं। डलमऊ में शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर घटकर 98.180 मीटर पर आ गया था, लेकिन रविवार को नरौरा बांध से पानी छोड़ा गया। इस कारण गंगा में उफान आ गया है और जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के अनुसार गंगा चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर को पार करते हुए 98. 450 मीटर पर पहुंच गईं। जलस्तर बढ़ने से चक मलिक भीटी, जहांगीराबाद, जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, पूरे डगरी, पूरे पवारन, अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने का खतरा मंडराने लगा है। गांव के महादेव, साजन यादव, अभय पांडे, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार से गंगा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे हजारों बीघे में फैली धान, सब्जी, उड़द और चारे की फसल जलमग्न हो गई है। क्षेत्रीय प्रशासन की ओर से अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से के चलते बाढ़ चौकियों को सक्रिय करते हुए क्षेत्रीय लेखपालों को जलस्तर पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें