यूपी के रायबरेली में एसआईआर का काम तेजी से चल रहा है। बीएलओ ग्रामीणों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान मतदाताओं के नाम को लेकर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर मतदाताओं के नाम सूची में नहीं मिल रहे हैं। दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने एसआईआर की तिथि बढ़ा दी है। इससे बीएलओ को राहत मिली है। सोमवार को भी फिर का काम रफ्तार पकड़ता दिखाई पड़ा। बीएलओ सुबह से ही काम में लगे रहे। वहीं मतदाताओं में भी उत्साह दिखा। जिले में करीब 70 प्रतिशत कम पूरा हो चुका है। ऊंचाहार विधानसभा के 364 बूथों पर 324715 मतदाताओं के एसआईआर प्रपत्रों को पूरा कराने का काम चल रहा है। अभी तक सिर्फ 62 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है। रविवार को पट्टी रहस कैथवल गांव में प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय ने मुनादी के माध्यम लोगों को जागरूक किया। पंचायत भवन में कैंप लगाकर फार्म भरवाए। प्राथमिक विद्यालय पट्टी रहस कैथवल मतदान केंद्र में में पांच बूथ हैं। यहां 4695 मतदाता दर्ज हैं। प्रधान प्रतिनिधि की अगुवाई में स्कूल की प्रधानाध्यापक संध्या सिंह के साथ शिक्षिका विनीता मौर्या, प्रतिभा मौर्य व बीएलओ सुरेश कुमार चौरसिया स्कूल में बैठकर मतदाताओं के फार्म भरवाते रहे। जबकि, बीएलओ अनीता पांडेय, भानुमती, शशि रावत व प्रदीप कुमार लोगों के फार्म भरे। यहां अब तक लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 2 लाख 10 हजार आनलाइन कराये गए हैं। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।