यूपी के रायबरेली में बछरावां सीएचसी में भर्ती मरीज को न तो कंबल है न ही महिला वार्ड में भर्ती प्रसूता व नवजात शिशुओं के पास गरम हीटर हैं मरीज खुद अपने घर से कंबल लाकर सर्दी में इलाज कराने को मजबूर हैं। सीएचसी परिसर में कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रथम मरीजों को बैठने के लिए बेंचे टूटी पड़ी है। इन व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कोई भी शुध नहीं लेने को तैयार नहीं है। सुबह क्षेत्र की ही रहने वाली मीना तथा सरस्वती जो जुखाम बुखार सर्दी से परेशान होकर इलाज करनी है। जिन्हें चिकित्सक ने भारती कर लिया परंतु वह घर से लाई ही कंबल में इलाज करने का मजबूर थी उन्होंने बताया कि यहां से उन्हें कोई कंबल नहीं दिया गया है जो उन लोगों ने घर से गर्म कपड़े लाई हैं उन्हें गर्व कपड़ों को ओढ़ कर इलाज कर रही हैं। महिला वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाओं तथा नवजात शिशुओं के वार्ड में गरम हीटर तक नहीं लगा है कंबल भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद नहीं है मरीज अपने घरों से ले गर्म कपड़ों में ही इलाज कर रहे हैं। कस्बे के रहने वाले आकाश, सत्रोहन, दीपू, शंकर का कहना है कि सीएससी में अव्यवस्थाएं फैली हुई है कई बार शिकायत करने के बाद भी व्यवस्थाएं सुधर नहीं सकी है।