फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: टेनिस में वेटरन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 30 से 70 साल तक के खिलाड़ियों ने लिया भाग

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन के अंतर्गत पांच दिवसीय ऑल इंडिया मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट शहर में खेला जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई प्रांतों से आए खिलाड़ी दमखम दिखाने लगे हैं। शहर से सटे मटिहा स्थित गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट्स अकेडमी में सुबह से ही मैचों का सिलसिला शुरू हो गया, जो रात तक चला। टूर्नामेंट में 30 से 70 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सभी मैच रोमांचक रहे जिन्हें देखने के लिए युवा खिलाड़ी भी जुटे और वरिष्ठ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से सीखने का प्रयास किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें