फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: सराफा व्यवसायी के भाई से बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूटे, धक्का देकर रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए

रायबरेली के डलमऊ इलाके में सोमवार की शाम बदमाशों ने सराफा व्यवसायी के भाई से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है। सरायं दिलावर के राधेश्याम कौशल के मुताबिक शाम करीब छह बजे वह कुटिया चौराहा अपने भाई सराफा व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये लेकर घर जा रहा था। मुराईबाग कस्बा स्थित आदर्श स्कूल के पीछे रहने वाले अपने एक मित्र के साथ बात करने लगा। इसी दौरान आठ से 10 लोग आए और उसे धक्का देकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। उन्होंने घटना की तहरीर डलमऊ कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि लूट की घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें