फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, बोले - सभी विकास कार्य लंबित पड़े

रायबरेली के सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। पहले नगर पंचायत में प्रदर्शन किया गया तो बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया गया गया। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष धृतराष्ट्र की भूमिका में हैं और उन्होंने अपनी गद्दी बेटे शिवम् को सौंप रखी है। कोई संवैधानिक पद न होने के बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र शिवम् रस्तोगी नगर पंचायत को चला रहे हैं। उनके कहने पर ही विकास कार्य होते हैं। सभासदों की कोई सुनने वाला नहीं है। सभासदों के प्रस्ताव लंबित पड़े हैं। पिछले दो साल से वार्डों में विकास कार्य नहीं कराए गए। सारे काम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए थे। सभासदों का कहना था कि नगर पंचायत अध्यक्ष हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर सभासदों को गुमराह करते रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें