मंगलवार सुबह सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे जोधी चौराहा पर सलोन की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंद दिया जिससे साइकिल सवार अधेड़ मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल से भाग रहे डंपर को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस डंपर व चालक को हिरासत में पूछताछ कर रही है। मृतक का नाम चौबा यादव बताया जा रहा है जो कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के ही रेवली गांव का निवासी है।