रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन चारों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइकें भी बरामद की। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी मनीष, अभिनेष मिश्रा, महराजगंज कस्बा निवासी तौफीक, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पाराकला गांव निवासी अमरेश कुमार को पकड़ा गया है। तौफीक कबाड़ी दुकानदार है। मनीष, अनिमेष, अमरेश बाइकें चुराकर तौफीक के हाथों बेच देते थे। दो बाइकों के अलावा आरोपियों के पास से 2400 रुपये भी मिले हैं। आरोपी मनीष पर सात, अभिनेष, तौफीक पर तीन-तीन चोरी, शस्त्र अधिनियम के केस दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को १० हजार रुपये का ईनाम दिया है।