फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंदी की मौत पर परिजन आक्रोशित, अंतिम संस्कार करने से किया मना

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 02:34 PM IST

रायबरेली में जिला कारागार में बंद बंदी की मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश बृहस्पतिवार को भड़क गया। परिजनों का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया गया कि खीरों पुलिस ने मारपीट की थी, जिस कारण बंदी की मौत हो गई। अवैध शराब के मामले में पांच दिन पूर्व रामदेव उर्फ गुड्डू को जिला कारागार में बंद किया गया था। बुधवार को उसकी तबियत बिगड़ी और जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गुड्डू को गिरफ्तार करने के बाद खीरों ने जमकर पीटा था। घायल अवस्था में जिला जेल गया था। जहां उसकी तबियत खराब हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें