कधंई थाना के दारी माधो गांव के पास अनियंत्रित होकर कार पलट गई। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सोनाही गांव निवासी अपने दोस्त के यहां गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय ट्रक को बचाने में कार अनियंत्रित होकर गड्डे में पलट गई ,जिसमें सवार लीला पुर थाना क्षेत्र के राजन सरोज (26), बाघराय थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव निवासी दीपक कुमार (25), चालक शिवम सरोज (29) निवासी खरगापुर थाना बाघराय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया।