फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बारिश से जलभराव, खेतों में अरहर, ज्वार की फसलों को हुआ नुकसान

विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 07:48 PM IST

बीते तीन दिनों से हो रही बारिश आसमान से आफत बनकर बरसी। शहर से लेकर ग्रामीणांचलों की सड़कों और गलियों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं हवा के साथ तेज बारिश से धान, ज्वार और अरहर की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। फसल खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब तक जहां कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही थी। मगर, शनिवार को झमाझम बारिश के बाद रविवार की सुबह तेज हवा चलने के साथ करीब 54 मिमी बरसात हुई। बारिश होने से गर्मी से थोड़ा बहुत निजात मिली। मगर, शहर से लेकर ग्रामीणांचल की सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शहर के पीडब्ल्यूडी से जिलाधिकारी आवास, स्टेशन रोड, सिप्तैन रोड, पड़ाव सहित कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। कमोबेश यही स्थिति स्थिति ग्रामीण इलाकों में भी है। वहीं बारिश की वजह से अरहर, ज्वार, बाजरा और धान की फसल को नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें