लालगंज विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइन मैन कटरा बलीपुर निवासी शंकर लाल वर्मा (52) पुत्र अलगू वर्मा शनिवार सुबह करीब 11 बजे कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पुल के पास पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। पोल पर चढ़ने से पहले उसने शट डाउन भी लिया था।