फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत के माधोटांडा में दूसरे दिन महिलाओं ने खेली होली, जमकर उड़ाया रंग-गुलाल

मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 02:38 PM IST

पीलीभीत के माधोटांडा कस्बे में होली का दूसरा दिन महिलाओं के नाम रहता है। शनिवार को महिलाओं ने जमकर होली खेली। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। होली गीतों पर डांस किया। वहीं महिलाओं की होली के दौरान कस्बे के अधिकतर पुरुष गांव छोड़कर खेतों अथवा पिकनिक स्थलों पर चले जाते हैं। वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत शनिवार को महिलाएं प्रसिद्ध माधौमुकुंद महाराज ठाकुरद्वारा मंदिर में एकत्र हुईं। यहां देव प्रतिमाओं पर अबीर गुलाल लगाने के बाद आपस में जमकर होली खेली। वहीं महिलाओं की एक टोली ऐसी ने मुख्य मार्ग पर जाकर धमाल मचाया और लोगों ने फगुआ वसूलने की औपचारिकता निभाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें