फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरकारी धान खरीद केंद्र पर 23 दिन से तौल ठप, परेशान हो रहे किसान

मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 03:13 PM IST

पीलीभीत के माधोटांडा स्थित रमनगरा समिति के अंतर्गत संचालित यूपी को-ऑपरेटिव यूनियन व पैक्स लिमिटेड के राजकीय धान खरीद केंद्र पर हावी अव्यवस्था से किसान परेशान हो रहे हैं। केंद्र पर 23 दिन से तौल प्रभावित है। गोदाम उपलब्ध होने के बाद भी खरीद सुचारू नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों के मुताबिक पिछले 23 दिनों से धान की तौल बाधित है। इस दौरान दो-चार किसानों की तौल जरूर हुई थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी उनका अंगूठा नहीं लगवाया गया, इससे भुगतान प्रक्रिया अटक गई है। स्थिति बिगड़ने पर दो दिन पहले किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसी दौरान धुरिया पलिया निवासी एक किसान सुखविंदर सिंह ने रोष में धान से भरी ट्रॉली पर चढ़कर आग लगाने की कोशिश भी की, जिसे मौजूद लोगों ने रोक लिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तौल जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया, लेकिन शनिवार तक भी स्थिति जस की तस बनी रही और केंद्र पर सात ट्रालियां धान से भरी खड़ी रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें