फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में महाशिवरात्रि पर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक करने भक्तों की उमड़ी भीड़

मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 05:12 PM IST

पीलीभीत में महाशिवरात्रि पर बुधवार को शहर से लेकर देहात तक के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सुबह तड़के से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दर्शन के लिए भक्तों को लंबी कतार में लगना पड़ा। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध आदि से भगवान शिव की आराधना कर मनौतियां मांगी। शहर के गौरीशंकर मंदिर पर पर्व को लेकर खासी भीड़ रही। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिरों के बाहर प्रसाद आदि की दुकानों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें