फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में ठगी पीड़ित निवेशकों ने कृषि भवन में किया धरना प्रदर्शन, उठाईं ये मांगें

पीलीभीत में विभिन्न कंपनियों में जमा की गई धनराशि को वापस दिलाए जाने के लिए ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन की ओर से कृषि भवन में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने भुगतान करो या सत्ता छोड़ो... का नारा बुलंद किया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में संगठन की ओर से भुगतान की गारंटी के अधिकार कानून अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत प्रत्येक ठगी पीड़ित निवेशक की जमा राशि का दो से तीन गुना भुगतान करने, निर्दोष एजेंट को सुरक्षा, सम्मान रोजगार और पुनर्वास का अधिकार देने, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 111 के तहत प्रत्येक ठग और बेईमान को मृत्युदंड देकर भारतवर्ष को ठग मुक्त एवं बेईमान रहित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मांग की गई है। इस दौरान हीरालाल वर्मा, कमल चंद्र हालदार, अमर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें