पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। न्यूरिया थाने के करीब बरात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि उत्तराखंड के खटीमा निवासी कार सवार लोग यहां बरात में आए थे। कार में 11 लोग सवार थे। घटना की जांच कराई जा रही है।