पीलीभीत में श्री देवी संपद संकीर्तन मंडल ने शनिवार की रात 10 अग्रवाल सभा भवन में होली उत्सव मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशी मनाई। होली गीत गाए गए। लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। महिलाओं ने लोकगीतों पर नृत्य किया। महिलाओं को होली को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। उधर, पर्वतीय समाज के लोग भी होली उत्सव मनाने लगे हैं।