फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के पुराने पुल पर लगा जाम, परेशान हुए लोग

पीलीभीत में असम हाईवे पर सकरिया और पूरनपुर के बीच हरदोई ब्रांच नहर पर नया पुल बनाया जा रहा है। पुल निर्माण के चलते रास्ता भी खराब हो गया है। इसके चलते आए दिन जाम लग जाता है। जाम के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे आमने सामने वाहन आने से पुल के दोनों ओर जाम लग गया। किसी तरह से लोगों ने जाम को खुलवाकर आवाजाही शुरू कराई। जाम के चलते करीब आधा घंटा तक लोगों को परेशान होना पड़ा। बता दें कि जाम न लगे इसके लिए लोग पुलिस को अवगत करा चुके हैं, लेकिन जाम की समस्या से निजात नहीं मिली है। ऐसे में लोगों को दिन में कई बार जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें