पीलीभीत जिले में सोमवार देर शाम से मौसम ने करवट ली। शाम के समय बारिश के बाद मंगलवार सुबह भी बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवा भी चली। बारिश और हवा ने लोगों को हल्की सर्दी का एहसास कराया। लोग भीगने से बचाव के लिए घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। तेज हवा के साथ बारिश होने से धान की फसल खेतों में गिर गई। किसानों का कहना है कि धान की कटाई हो रही है, लेकिन इस बीच बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। अगर अब और बारिश हुई तो फसल को काफी नुकसान होगा। जिले के कुछ इलाकों में पेड़ भी गिर गए। जिले के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।