फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एसएचओ साहब ने नहीं उठाया फोन, रातभर होता रहा अवैध खनन

पीलीभीत जिले में अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा है। तमाम दावों और सख्ती के बाद भी माफिया बेखौफ होकर खनन में लगे हुए हैं। रात में अवैध खनन का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि बरखेड़ा से पिपरिया मार्ग पर गांव बर्रामऊ के पास नदी के पास जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉ़लियों से खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि फोन पर एसएचओ बरखेड़ा को देने की कोशिश की गई लेकिन एसएचओ ने कॉल ही रिसीव नहीं किया। इसके चलते पूरी रात खनन ऐसे ही होता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि रातभर वाहनों की आवाजाही से उनकी नींद भी खराब हो रही है। खनन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिली थी। मौके पर लेखपाल को भेजकर दिखावा गया। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें