पीलीभीत में सोमवार को जिले की 720 ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया गया। इस अभियान के तहत 69 हजार श्रमिकों को काम उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मरौरी विकासखंड में कार्यों का निरीक्षण किया और श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवारों को गांव में ही आजीविका के साधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। पूरनपुर में विधायक बाबूराम पासवान ने भी अभियान में हिस्सा लिया। अभियान के नोडल अधिकारी रामजी हेमंत यादव ने बताया कि सभी विकासखंडों में श्रमिकों को काम मिला।